नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को बताएंगे की कैसे आप Voter ID Card बना सकते हैं अगर आप हाल ही में 18 साल के हुए हैं? अगर हाँ, तो अब आप भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी पहचान को शामिल कर सकते हैं। डिजिटल भारत के इस समय में New Voter ID Card बनवाने के लिए अब आपको Office की भागदौड़ करने या लंबी लाइनों में लगने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको मोबाइल से नया मतदाता पहचान पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया बहुत ही सरल भाषा में समझाएंगे।
वोटर आईडी कार्ड की जरूरत क्या है?
दोस्तों Voter ID केवल चुनाव में मतदान करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपकी नागरिकता का एक पुख्ता प्रमाण भी है:
- पहचान का आधार: सरकारी कामों में इसे फोटो आईडी के रूप में स्वीकार किया जाता है।
- address proof : निवास प्रमाण पत्र के तौर पर यह हर जगह मान्य है।
- नागरिक अधिकार: देश की विकास प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए यह कार्ड होना जरूरी है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और शर्तें
Form भरने से पहले चेक कर लें कि आप इन पैमानों पर खरे उतरते हैं या नहीं:
- और आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो।
- आप एक भारतीय होनी चाहिए।
- आप उस क्षेत्र के निवासी हों जहाँ से आप vote डालना चाहते हैं।
किन Documents की पड़ेगी जरूरत?
Online Form भरते समय अपने पास इन कागजों की फोटो या स्कैन कॉपी तैयार रखें:
1. Age Proof
- आधार कार्ड (सबसे बढ़िया है)
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) अगर आपके पास नहीं है तो ये लेख पड़े
- हाई स्कूल (10th) की मार्कशीट
2. निवास प्रमाण (Address Proof)
- Aadhar Card और १० की Marksheet
- पानी, बिजली या गैस कनेक्शन का बिल
3. Passport Size Photo
- एक साफ और हाल ही में खींची गई फोटो जिसका बैकग्राउंड हल्का या सफेद हो।
मोबाइल से वोटर कार्ड आवेदन प्रक्रिया –
Voter ID बनवाने के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक Voter Helpline App का उपयोग करना सबसे सुरक्षित है। पहचान पत्र बनाने की पूरी प्रतिक्रिया आपको नीचे देखने को मिलेगी इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए।
स्टेप 1: App Setup
Play Store से Voter Helpline App डाउनलोड करें। इसे ओपन करें और ‘New User’ पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर से अपना अकाउंट बना लें।
स्टेप 2: नया Registration करें
App के Dashboard में आपको ‘Voter Registration’ का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करने के बाद ‘New Voter Registration (Form 6)’ को चुनें। आप आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग भी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 3: अपनी Details भरें
और अब आपको यहाँ आपको अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद अपनी DOB डालें और अपना नाम सही स्पेलिंग के साथ भरें।
स्टेप 4: Photo और Proof Upload
और अब आपको अपनी फोटो, आयु प्रमाण पत्र और पते के सबूत की फोटो अपलोड करें। ध्यान रखें कि फोटो धुंधली न हो
स्टेप 5: Final Submit
अंत में एक Declaration Form आएगा, उसे स्वीकार करें और Submit पर click करें। आपको एक Reference ID मिलेगी, इसे screenshot लेकर रख लें।
Application Submit होने के बाद क्या होगा?
आपका काम खत्म होने के बाद सरकारी प्रक्रिया शुरू होती है:
- आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच के लिए एक BLO (Booth Level Officer) नियुक्त होगा।
- सत्यापन (Verification) पूरा होने के बाद आपका आवेदन स्वीकार (Approve) कर लिया जाएगा।
- आपका EPIC Number जनरेट हो जाएगा, और प्लास्टिक कार्ड डाक के जरिए आपके घर भेज दिया जाएगा।
वोटर कार्ड का Status कैसे Track करें ?
अपने आवेदन की ताजा स्थिति जानने के लिए:
- ऐप के ‘Explore’ सेक्शन में जाएं।
- ‘Status of Your Application’ चुनें।
- अपनी Reference ID डालकर स्टेटस चेक करें।
ध्यान देने योग्य कुछ खास बातें
- सही मोबाइल नंबर: हमेशा वही नंबर दें जो आपके पास रहता हो, क्योंकि भविष्य में डिजिटल कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड करने के लिए OTP इसी पर आएगा।
- मुफ्त सेवा: Voter ID के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। अगर कोई आपसे पैसे मांगता है, तो सावधान रहें।
- शुद्धता: नाम और पते की स्पेलिंग वही रखें जो आपके आधार कार्ड में है। Mobile से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाए जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
Conclusion
अब नया Voter ID बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सरल हो गया है। तकनीक के सही इस्तेमाल से आप बिना किसी परेशानी के अपना अधिकार पा सकते हैं। यदि आप Eligible हैं, तो आज ही अपने मोबाइल से फॉर्म-6 भरें। अगर आप फ्री में पैन कार्ड कैसे बनाए जानना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करें


3 thoughts on “2026 में मोबाइल से नया Voter ID Card बनाएँ: सबसे आसान और नया तरीका”