राशन कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत ज़रूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है। इसकी मदद से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो को सस्ते दामों पर सरकार की तरफ से राशन मिलता है। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में भी राशन कार्ड काम आता है।
2026 में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और ऑनलाइन हो गई है। अब लोग घर बैठे अपने मोबाइल और कंप्यूटर से भी अप्लाई कर सकते हैं।
इस लेख में हम जानेंगे कि 2026 में राशन कार्ड कैसे बनाएं साथ ही कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं और आवेदन के बाद क्या करना होगा।
राशन कार्ड क्या है और क्यों जरूरी है?
राशन कार्ड क्या होता है
राशन कार्ड सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डॉक्यूमेंट है। जिसकी मदद से सरकार की तरफ से गेहूं, चावल और अन्य सामान मिलता है। इस कार्ड पर परिवार के सभी सदस्यों का नाम होता है और एक ही कार्ड की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को राशन मिलता है।
राशन कार्ड के फायदे
- कम दामों पर राशन मिलता है।
- सरकारी योजनाओं में Apply करने में मदद मिलती है।
- Identity और Address के Proof के रूप में भी उपयोग होता है।
- दूसरे राज्य में भी राशन लेने की सुविधा मिलती है। (One Nation One Ration Card)
राशन कार्ड के प्रकार
सरकार ने लोगों की जरूरत के अनुसार राशन कार्ड को अलग-अलग Category में बांटा है।
अंत्योदय राशन कार्ड (AAY)
यह कार्ड बहुत गरीब परिवारों को दिया जाता है।
इसमें सबसे सस्ते दाम पर लोगो को राशन मिलता है।
प्राथमिकता परिवार राशन कार्ड (PHH)
यह कार्ड उन परिवारों को मिलता है जिनकी आमदनी कम होती है। इन परिवारों को भी सस्ता राशन मिलता है।
सामान्य राशन कार्ड (APL – NPHH)
यह कार्ड आम परिवारों को दिया जाता है। इसमें राशन मिलता है लेकिन सब्सिडी थोड़ी कम होती है।
2026 में राशन कार्ड से जुड़े नए नियम
आधार और e-KYC 2026 में जरूरी है।
अब राशन कार्ड को आधार से जोड़ना जरूरी है। साथ ही e-KYC कराना भी जरूरी होता है ताकि सही लोगों को ही राशन कार्ड मिल सके।
One Nation One Ration Card Yojana
अगर आप किसी दूसरे राज्य में काम करते हैं तो भी आप वहां राशन ले सकते हैं। इसके लिए नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होती।
ज्यादा सरकारी फायदे भी मिल सकते हैं।
सरकार समय-समय पर राशन कार्ड धारकों के लिए नई योजनाएं लाती रहती है। कुछ राज्यों में राशन के साथ अन्य सहायता भी दी जाती है।
Ration Card के लिए क्या Eligibility है।
- आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
- परिवार के नाम पर पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- राज्य सरकार के नियम पूरे करने होंगे।
आवेदन करने वाले की सैलरी से जुड़ी शर्तों।
हर राज्य में Salary सीमा अलग-अलग होती है। इसी के आधार पर राशन कार्ड का प्रकार तय होता है और साथ ही साथ कुछ मामलों में वाहन, नौकरी या टैक्स से जुड़ी जानकारी भी देखी जाती है।
राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट कौन-कौन से हैं।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लगेगा
- वोटर आईडी या पैन कार्ड
- बिजली या पानी का बिल
- किराए का Agreement
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
2026 में राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
हर राज्य की अपनी राशन कार्ड वेबसाइट होती है। वहीं जाकर नया राशन कार्ड आवेदन किया जाता है।
ऑनलाइन आवेदन के स्टेप
1 – वेबसाइट खोलें

अपने राज्य की Official Ration Card Website पर जाएं।
2 – नया आवेदन चुनें

अब आप नया राशन कार्ड आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें।
3 – अपनी पूरी जानकारी भरें
- परिवार के मुखिया का नाम
- परिवार के सदस्यों की जानकारी
- पूरा पता
- जरूरी विवरण
4 – अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें
अपने और अपने परिवार के भी जरूरी दस्तावेज सही और साफ अपलोड करें।
5 – आवेदन जमा करें
पूरा फॉर्म सबमिट करने के बाद अब आपको एक आवेदन नंबर मिलेगा।
मोबाइल ऐप से राशन कार्ड अप्लाई कैसे करें?
कुछ राज्यों में UMANG ऐप या मेरा राशन ऐप से भी आवेदन किया जा सकता है। मोबाइल से भी आप राशन कार्ड के लिए बहुत ही आसानी से के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Offline Ration Card Apply कैसे करें?
- नजदीकी राशन कार्यालय या CSC सेंटर जाएं
- आवेदन फॉर्म लें
- फॉर्म भरें
- दस्तावेज लगाएं
- फॉर्म जमा करें और रसीद लें
आवेदन के बाद क्या होता है –
आवेदन के बाद अधिकारी जानकारी की जांच करते हैं।
कभी-कभी आपके घर पर भी जांच हो सकती है। जिसमें आपकी जानकारी वेरीफाई की जाएगी।
आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आप वेबसाइट या ऐप पर आवेदन नंबर डालकर अपने राशन कार्ड की स्थिति देख सकते हैं।
राशन कार्ड कब तक मिलेगा?
जांच पूरी होने के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है राशन कार्ड मिलने में कुछ दिनों का समय भी लग सकता है। कई राज्यों में डिजिटल राशन कार्ड भी मिलता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –
1. क्या एक परिवार के पास दो राशन कार्ड हो सकते हैं?
नहीं, एक परिवार के नाम पर सिर्फ एक राशन कार्ड ही बनता है।
2. अगर e-KYC ना हो तो क्या होगा?
e-KYC न होने पर राशन मिलने में परेशानी हो सकती है।
3. जानकारी गलत हो जाए तो क्या करें?
अगर आपसे राशन कार्ड फॉर्म भरते हुए कोई भी जानकारी गलत हो जाए तो आप सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राज्य के अनुसार जानकारी –
- Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा है। आप अपनी सुविधा अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन दे सकते हैं।
- Bihar – बिहार में राशन कार्ड आवेदन के लिए e-KYC बहुत जरूरी है।
निष्कर्ष
2026 में राशन कार्ड बनवाना अब काफी आसान हो गया है। अगर आपके दस्तावेज पूरे हैं और जानकारी सही है तो आपको आसानी से राशन कार्ड मिल सकता है।राशन कार्ड सिर्फ राशन के लिए नहीं बल्कि सरकारी मदद पाने का एक मजबूत साधन है।
उम्मीद करते हैं आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी अगर आप भी आपका कोई सवाल है तो आप उसके बारे में हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं आपकी पूरी मदद की जाएगी।