---Advertisement---

2026 में ऑनलाइन Birth Certificate कैसे बनाएं – Apply Process, Documents और फीस

Published on: February 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

भारत में Birth Certificate एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ है जो व्यक्ति के की जन्म की जानकारी को आधिकारिक रूप से दर्ज करता है। वर्ष 2026 में इसे ऑनलाइन बनवाने की सुविधा और भी आसान कर दी गई है। अब आप घर बैठे ही Civil Registration System (CRS) पोर्टल की मदद से आवेदन कर सकते हैं और डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आज का यह लेख उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है जो अपने मोबाइल से घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। इस लेख में आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

दोस्तों हम आपको बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक सरकारी रिकॉर्ड है जो किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता-पिता की जानकारी को प्रमाणित करता है। यह दस्तावेज़ सरकारी रिकॉर्ड में Registered होता है और आगे कई कामों में उपयोगी भी होता है।

इसमें आमतौर पर यह सब जानकारी दर्ज होती है: जिनको आप नीचे दी गई लिस्ट में पढ़ सकते है:

  • जन्म की तिथि
  • जन्म का स्थान
  • बच्चे का नाम
  • माता और पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर

जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों होती है?

दोस्तों वैसे तो जन्म प्रमाण की जरूरत आपको कई सरकारी कामों में पढ़ सकती है नीचे आपको दी गई लिस्ट में बताया गया है कि आपको जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत कौन से जरूरी सरकारी कामों में पड़ेगी।

  • स्कूल या कॉलेज में प्रवेश के लिए
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र बनवाने के लिए
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • उम्र प्रमाण के रूप में जानकारी के लिए

2026 में ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं –

चलिए अब हम पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं। कि आप अपने मोबाइल से 2026 में अपने मोबाइल से बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएंगे। अब नीचे दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

2026 में ऑनलाइन  birth certificate कैसे बनाएं – आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और फीस

सबसे पहले आपको भारत सरकार के आधिकारिक CRS पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल पर जाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे। यह पोर्टल देशभर में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए उपयोग किया जाता है।

Step 2: नया यूजर रजिस्ट्रेशन करें

2026 में ऑनलाइन birth certificate कैसे बनाएं – आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और फीस

यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा रजिस्ट्रेशन पूरा करने का सही तरीका आपको नीचे बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है। जिसको पढ़ने के बाद आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  1. “Sign Up” विकल्प चुनें
  2. मोबाइल नंबर दर्ज करें
  3. OTP के माध्यम से Verification करें
  4. ईमेल आईडी दर्ज करें
  5. पासवर्ड सेट करें

यदि आपका पहले से इस पोर्टल पर अकाउंट बना है तो आपको Sign Up करने की जरूर नहीं है आप सीधे Login कर सकते हैं।

Step 3: जन्म Details का फॉर्म भरें

Login करने के बाद आप “Birth Registration” के विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म भरें। इसमें आपको कौनसी जानकारी देनी होगी वह आप नीचे पढ़ पढ़ सकते हैं:

  • बच्चे का नाम
  • जन्म की तारीख और समय
  • जन्म स्थान (अस्पताल या घर)
  • माता और पिता का नाम
  • पूरा पता
  • अस्पताल का नाम (यदि लागू हो)

सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही दर्ज करें जिससे आपको बाद में कोई भी समस्या ना हो।

Step 4: आवश्यक Documents को Upload करें

ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।

जरूरी Documents

  • अस्पताल द्वारा जारी जन्म रिपोर्ट
  • माता-पिता का पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड)
  • निवास प्रमाण
  • MCP कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

एक बात का खास तौर से ध्यान रखें कि आपके सभी दस्तावेज़ साफ और स्पष्ट स्कैन किए हुए होने चाहिए।

Step 5: Form Submit करें

फॉर्म पूरा भरने के बाद आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिनको आप नीचे पढ़ सकते हैं। यह आपका फॉर्म की कुछ जरूरी जानकारी है जिन्हें आपको संभल के रखना होगा।

  • सभी जानकारी दोबारा जांचें
  • “Submit” पर क्लिक करें
  • आवेदन संख्या सुरक्षित रखें

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको जो आवेदन संख्या मिली है वह आगे स्टेटस ट्रैक करने में काम आएगी।

Step 6: आवेदन की स्थिति जांचें

CRS पोर्टल पर Login करके “Track Application” विकल्प चुनें और अपनी आवेदन संख्या दर्ज करें। आवेदन की स्थिति इस प्रकार दिखाई दे सकती है:

  • Submitted
  • Under Verification
  • Approved
  • Issued

Step 7: Digital बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड करें

जब आपका आवेदन पूरा हो जाता है तब आप अपने जन्म प्रमाण पत्र को डिजिटल फार्म में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • “Download Certificate” विकल्प सक्रिय हो जाता है
  • आप PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसमें QR कोड और डिजिटल हस्ताक्षर शामिल होता है

यह डिजिटल प्रमाण पत्र आधिकारिक रूप से मान्य होता है।

2026 में बर्थ सर्टिफिकेट की फीस

स्थितिअनुमानित शुल्क
21 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशनअधिकांश राज्यों में निशुल्क होगा
21 दिन के बाद₹50 से ₹500 तक देने पर सकते हैं
1 वर्ष से अधिक देरीअतिरिक्त अनुमति और शुल्क लगेगा

शुल्क राज्य के नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

21 दिन के बाद बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

यदि जन्म के 21 दिन बाद आवेदन किया जाता है तो प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है।

1 महीने तक

  • सामान्य देरी का शुल्क लग सकता है

1 साल तक

  • लिखित आवेदन और स्थानीय अधिकारी की Acceptance देनी पढ़ सकती है

1 साल से अधिक

  • Affidavit
  • मजिस्ट्रेट की अनुमति
  • अतिरिक्त दस्तावेज़

पुराने जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कैसे करें?

यदि आपके पास पहले से ही कागज़ पर बना हुआ जन्म प्रमाण पत्र है तो आप उसे भी डिजिटल रूप में बदला सकते है। कैसे करना है उसकी पूरी जानकारी आपको नीचे दी गई बिंदुओं में मिल जाएगी।

  1. CRS पोर्टल पर Login करें
  2. Digitization विकल्प चुनें
  3. पुराना प्रमाण पत्र अपलोड करें
  4. सत्यापन के बाद डिजिटल कॉपी प्राप्त करें

ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट 2026 के क्या लाभ है

  • घर बैठे आवेदन की सुविधा
  • समय और प्रयास की बचत
  • डिजिटल कॉपी कभी भी डाउनलोड करने की सुविधा
  • QR कोड के माध्यम से Verification
  • सरकारी रिकॉर्ड में सुरक्षित Registration

आवेदन करते समय ध्यान देने वाली जरूरी बातें –

  • नाम और जन्म तिथि सही दर्ज करें
  • मोबाइल नंबर सक्रिय रखें
  • दस्तावेज़ स्पष्ट और सही फॉर्मेट में अपलोड करें
  • आवेदन संख्या सुरक्षित रखें

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

क्या ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र मान्य होता है?

हाँ, CRS पोर्टल से जारी डिजिटल प्रमाण पत्र पूरी तरह से मान्य होता है।

प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 7 से 15 वर्किंग डेज लग सकते हैं। यह राज्य पर निर्भर करता है।

क्या घर पर जन्म होने की स्थिति में प्रमाण पत्र बन सकता है?

हाँ, बन सकता है। लेकिन ज्यादा वेरीफिकेशन की आवश्यकता हो सकती है।

क्या पहचान पत्र जरूरी है?

हाँ, माता-पिता का कोई वैध पहचान प्रमाण आमतौर पर आवश्यक होता है।

निष्कर्ष

साल 2026 में ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है। आप घर बैठे Civil Registration System (CRS) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आप सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ समय पर जमा करते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो जाती है।



1 thought on “2026 में ऑनलाइन Birth Certificate कैसे बनाएं – Apply Process, Documents और फीस”

Leave a Comment