---Advertisement---

मोबाइल से Aayushman Card कैसे बनाएं 2026 – ऑनलाइन Apply की पूरी Process

Published on: February 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे बैठे आसानी से Aayushman Card बना कर 5 लाख तक का फ्री इलाज का लाभ ले सकते हैं, तो चलिए बिन देरी किए हम इस को बनाने की Process जानते हैं।

आज के दौर में इलाज का खर्च आम आदमी के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है। छोटी सी Surgery या गंभीर बीमारी का इलाज लाखों रुपये तक पहुंच जाता है।

ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना Aayushman Bharat Yojana लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए Aayushman Card बनवाना जरूरी है और सबसे बढ़िया यह है कि अब हम सब यह काम अपने Mobile से मात्र 2 मिनट में कर सकते हैं।

अगर आप अपने व्यापार के लिए MSME UDYAM REGISTRATION करना चाहते हैं तो आप हमारा यह लेख भी पढ़ सकते हैं। “मोबाइल से MSME Udyam Registration कैसे करें 2026 – ऑनलाइन आवेदन की पूरी process

Aayushman Card क्या है?

दोस्तो सबसे पहले हमें ये जानना होगा कि आखिर Aayushman Card होता क्या है। हम आपको बता दे कि आयुष्मान कार्ड एक हेल्थ कार्ड है जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत जारी किया जाता है।

Aayushman Card के माध्यम से लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करवा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें पहले से मौजूद गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मोबाइल से Aayushman Card बनाने के लिए जरूरी Documents –

मोबाइल से Aayushman Card बनाने के लिए आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • स्मार्टफोन
  • Internet Connection

यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है तो पूरी Process बहुत ही बढ़िया और आसान हो जाती है।

Aayushman Card बनाने का पूरा Process

अब बात करते हैं उस आसान तरीके की, जिससे आप मोबाइल से घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में अपना Aayushman Card बना सकते हैं।

1. दोस्तों सबसे पहले अपने मोबाइल के Browser में National Health Authority की आधिकारिक वेबसाइट-
https://beneficiary.nha.gov.in खोलनी होगी। यही वेबसाइट आयुष्मान योजना से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए अधिकृत है।

मोबाइल से Aayushman Card कैसे बनाएं 2026 – ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

2. और फिर Website खुलने के बाद “Beneficiary Login” Option पर Click करें। अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे Enter करके Login Process पूरी करनी पड़ेगी।

मोबाइल से Aayushman Card कैसे बनाएं 2026 – ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

3. Login करने के बाद अपना राज्य Select करें और योजना के रूप में PM-JAY Select करें। इसके बाद Search के Option में अपना आधार नंबर डालें। यदि आपका नाम List में पहले से ही शामिल है, तो आपकी जानकारी Screen पर दिखाई देगी।

4. अब आपको eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह आधार आधारित सत्यापन होता है, जिससे आपकी आइडेंटी वेरीफाई की जाती है। जैसे ही eKYC पूरी होती है, आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाता है।

5. और फिर आप अंत में अपने आयुष्मान कार्ड को Download कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर Print भी निकाल सकते हैं। पूरी Process सामान्यतः 2 से 5 मिनट के अंदर ही पूरी हो जाती है।

Aayushman Card के फायदे जानिए –

Aayushman Card केवल एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी भी है। इसके मुख्य फायदे कुछ इस प्रकार से हैं:

  • इसकी सबसे अच्छी बात यह है की इससे आपको सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
  • आयुष्मान कार्ड से आप पूरे भारत में कही भी और कभी भी इलाज करवा सकते हैं।
  • Cashless और Paperless इलाज मिलता है।
  • बिना देरी के तुरंत इलाज की सुविधा भी मिलेगी।
  • कोई भी बीमारी का Coverage जरूरतमंद को दिया जाता है।

इस योजना ने उन परिवारों को नई उम्मीद दी है, जो पैसे न होने के कारण इलाज नहीं कराते और जरूरत के समय पर इलाज न मिलने से बुरी तरह पीड़ित होते थे। यह सरकार की योजना काफी लाभकारी साबित हुई है।

आयुष्मान योजना से कौन कौन लाभ ले सकता है कैसे पता करें?

दोस्तों अगर आपको यह नहीं पता कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं, तो आप उसी Official Website पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। आप मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर के माध्यम से Check कर सकते हैं ।

यदि आपका नाम List में नहीं आता है, तो आप नजदीकी CSC Center, Office या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Aayushman Card बनाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें –

  • केवल सरकार की Official Website का ही उपयोग करें।
  • किसी भी व्यक्ति के साथ अपना OTP साझा न करें।
  • अपनी Details भरते समय आधार कार्ड का Number बिलकुल सही सही डालें
  • Fraud कॉल या मैसेज से सावधान रहें।

जैसा की आपको पता ही होगा कि आजकल Online धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए आपको आवेदन करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Conclusion

Digital Technique ने सरकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना आसान बना दिया है। अब आपको Aayushman Card बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में यह महत्वपूर्ण Document तैयार कर सकते हैं।

यदि आप या आपका परिवार इस योजना के लिए एलिजिबल हैं, तो देर ना करें। आज ही अपना Aayushman Card बनाएं और 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाएं। स्वस्थ परिवार ही खुशहाल जीवन की नींव होता है, और Aayushman Card योजना इस दिशा में एक कदम है। धन्यवाद!

Leave a Comment