---Advertisement---

Aadhar Card में लिंक मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 ऑनलाइन और ऑफलाइन)

Published on: February 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Namaskar, आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर काम में आता है। जैसे कि बैंक खाता खोलना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो, गैस सब्सिडी, पेंशन, Scholarship या मोबाइल सिम लेना हो – हर जगह अब आधार जरूरी हो गया है।

अगर आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल गया है या बंद हो गया है, तो उसे अपडेट करना बहुत जरूरी है। दोस्तों इस लेख में हम आपको आसान और सीधी भाषा में समझेंगे कि mAadhaar ऐप की मदद से Aadhar Card में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, इसकी क्या प्रक्रिया है, इसमें कितना शुल्क लगता है और हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दोस्तों ध्यान दें: आधार कार्ड के 12 अंकों वाला नंबर कभी भी बदला नहीं जा सकता। इस लेख में “नंबर अपडेट” से मतलब केवल मोबाइल नंबर अपडेट करना है।

Aadhar Card और Aadhaar ऐप क्या है?

Aadhar Card 12 Number की एक Digit होती है जिसे प्राधिकरण UIDAI जारी करता है। यह पूरे भारत में पहचान के रूप में मान्य रहती है। आज के समय में आधार कार्ड के बिना किसी भी सरकारी कार्य को करना बेहद ही मुश्किल है। जैसे कोई सरकारी फॉर्म भरना या किसी योजना का फायदा उठाना इत्यादि।

mAadhaar App क्या है?

mAadhaar एक सरकारी मोबाइल App है। इस ऐप से आप Aadhar Card से जुड़े काफी महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जोकि इस प्रकार आपको लिस्ट में बताए गए हैं।

  • अपना Aadhar Card देख सकते हैं
  • e-Aadhaar Download कर सकते हैं
  • QR Code Share कर सकते हैं
  • आधार से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
  • Update की स्थिति देख सकते हैं

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है ?

दोस्तों, Mobile Number आधार से जुड़ा होना बहुत ही जरूरी माना जाता है आधारकार्ड के मोबाइल नंबर से जुड़े होने के क्या क्या फायदे होंगे उन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं।

1. OTP – जब भी आप कोई ऑनलाइन आवेदन या सरकारी काम करते हैं तो OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है।

2. सरकारी योजना – जब भी आप Pension, सब्सिडी या अन्य सरकारी लाभ के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है।

3. सुरक्षा – अगर दोस्तों आपको आधार से जुड़ा कोई भी काम होता है, तो उसकी Notification आपके मोबाइल नंबर पर भी आती है।

4. e-KYC – Bank, सिम कार्ड या अन्य Government Scheme में e-KYC के लिए आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी होता है।

क्या mAadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है ?

अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर चालू है और OTP आ रहा है, तो आप ऑनलाइन प्रक्रिया कर सकते हैं।

अगर पुराना नंबर बंद हो गया है, तो केवल ऐप से अपडेट नहीं होगा। आपको आधार सेवा सेंटर जाना ही होगा।

mAadhaar ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया –

1 – App Download करें

  • Android यूज़र: Google Play Store से mAadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।
  • iPhone यूज़र: App Store से mAadhaar डाउनलोड करें

2 – App में Aadhar Card करें

अब आपको आधार अप में अपना आधार कार्ड जोड़ना है। ऐप में आधार कार्ड जोड़ने के लिए नीचे बताएं गए स्टेप को फॉलो करें।

  1. ऐप खोलें
  2. भाषा चुनें
  3. 4 अंकों का पासकोड सेट करें
  4. आधार नंबर डालें
  5. OTP से वेरिफाई करें

इतना करने के बाद आपका आधार ऐप में जुड़ जाएगा।

आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया

1 – पुराना मोबाइल नंबर चालू है

अगर आपका पुराना नंबर अभी चालू है तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

Step 1 – App में Login करें

सबसे पहले mAadhaar ऐप खोलें और पासकोड डालें।

Step 2 – अपडेट ऑप्शन चुनें

अब आप मेनू में “Update Aadhaar” या संबंधित Option को चुनें।

Step 3 – मोबाइल नंबर बदलें

उसके बाद Mobile Number Update करने का ऑप्शन चुनें।

Step 4 – नया नंबर डालें

अब अपना नया 10 अंकों का मोबाइल नंबर सही-सही भरें।

Step 5 – OTP डालें

फिर नए नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

Step 6 – सबमिट करें

इतना सब काम करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें अब उसके बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा।

स्थिति 2 – पुराना मोबाइल नंबर बंद है

अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या फिर OTP नहीं आ रहा तो फिर ऐप से नंबर अपडेट नहीं होगा आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा।

सेवा केंद्र पर क्या करें ?

  1. आधार अपडेट फॉर्म भरें
  2. नया मोबाइल नंबर लिखें
  3. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा
  4. निर्धारित शुल्क जमा करें
  5. आपको रसीद और URN मिलेगा

मोबाइल नंबर अपडेट का शुल्क कितना हो सकता है?

सेवाशुल्क
आधार सेवा केंद्र पर अपडेटलगभग ₹50
ऑनलाइन प्रक्रियानियम अनुसार

Update होने में कितना समय लगता है? जानिए –

  • ऑनलाइन प्रक्रिया में आमतौर पर तुरंत या कुछ घंटों में हो जाएगा।
  • सेवा केंद्र के जरिए 3 से 10 वर्किंग दिन लगा सकते हैं।

आपको अपडेट करते समय जो URN नंबर मिला होगा आप उसे नंबर से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपडेट स्टेटस कैसे देखें ?

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Check Update Status” विकल्प को चुनें
  3. अब URN नंबर डालें
  4. स्थिति देखें!

मोबाइल नंबर अपडेट से जुड़ी आम समस्याएं

अगर OTP नहीं आ रहा

  • अपना नेटवर्क चेक करें
  • आपने सही नंबर दर्ज किया है या नहीं ये देखें
  • थोड़ी देर बाद फिर कोशिश करें

ऐप में विकल्प नहीं दिख रहा

  • ऐप अपडेट करें
  • दोबारा लॉगिन करें
  • सेवा केंद्र से संपर्क करें

अपडेट रिजेक्ट हो गया तब क्या करें ?

  • जानकारी गलत हो सकती है
  • बायोमेट्रिक मिलान ना हो पाया हो
  • तकनीकी कारण

जरूरी सावधानियां

  1. OTP किसी को न बताएं
  2. केवल आधिकारिक ऐप का उपयोग करें
  3. किसी अनजान व्यक्ति को आधार जानकारी ना दें
  4. URN और रसीद संभालकर रखें

निष्कर्ष

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सही और चालू होना बहुत जरूरी है। इससे आपकी पहचान सुरक्षित रहती है और सभी सेवाएं आसानी से चलती हैं। अगर पुराना मोबाइल नंबर चालू है तो mAadhaar ऐप से प्रक्रिया आसान है।
अगर नंबर बंद हो गया है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना आधार अपडेट कराना सही तरीका है।

यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। ध्यान रखे नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें। अगर यह जानकारी आपके काम की लगी हो तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर साझा करें। धन्यवाद!

3 thoughts on “Aadhar Card में लिंक मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 ऑनलाइन और ऑफलाइन)”

Leave a Comment