नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके Ration Card में आपका नाम नहीं है या पहले शामिल किया गया सदस्य अब List में दिखाई नहीं दे रहा है तो आपको परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है। ऐसा सिर्फ आपके साथ में नहीं बहुत से परिवारों के साथ होता है और सही जानकारी तथा Process से आसानी से ठीक हो जाता है।
Ration Card क्या है और इसका फायदा क्या होते है ?
Ration Card राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया एक Official Document है । इसके माध्यम से परिवारों को (PDS) के तहत रियायती दर पर अनाज और अन्य ज़रूरत की चीज़ें मिलती हैं।
देश में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था National Food Security Act में यह Legal है, इससे बहुत से परिवारों को अनाज की व्यवस्था की गई है।
Ration Card के फायदे
- इससे आपको सस्ते और Free में गेहूं और चावल मिलते हैं
- इसे आपको विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है
- और आप इसका पहचान और पते के प्रमाण के रूप में उपयोग क्र सकते हैं
- इसका आप कई अन्य सेवाओं में सहायक Document की तरह काम भी करता है
Ration Card में नाम क्यों नहीं हैं ?
तो दोस्तों यदि आपका नाम भी Ration Card की List में नहीं है, तो इसके पीछे ये कारण भी हो सकते हैं:
1️⃣ New Member का Registration ना होना
काफी बार बच्चे के जन्म या विवाह के बाद नाम जोड़ने के लिए अलग से Apply करना पड़ता है।
2️⃣ Aadhar Card Linking से भी
अगर Aadhar Card की जानकारी और Ration Card की जानकारी नहीं मिले तो, नाम अस्थायी रूप से हट सकता है।
3️⃣ Documents में अंतर
ये भी हो सकता है की अगर आपके नाम, जन्मतिथि यानि की DOB या अन्य विवरण में गलती होने पर Form Accept नहीं होता है ।
4️⃣ दो राशन कार्ड में एकसाथ नाम होना
अगर आपका नाम दो अलग Ration Card में मिलता है, तो एक Ration Card से हटा दिया जाता है।
5️⃣ Identification में बदलाव
आपकी Income या अन्य Documents में बदलाव होने पर Ration Card की श्रेणी भी बदल सकती है।
Ration Card में नाम जोड़ने की प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)
step 1: Online Apply
कई राज्यों ने Ration Card से संबंधित सेवाएं Online उपलब्ध कराई हैं।
Process :
- अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Registration या Login करें।
- और अब आप “नया सदस्य जोड़ें” के Option को चुनें।
- अब सदस्य की सही जानकारी भरें।
- अपने आवश्यक Documents को Upload करें।
- Form Submit करें और अपनी Receipt को सुरक्षित रखें।
तरीका 2: Offline Apply
अगर आपको किसी भी वजह से Online आवेदन सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Process :
- तो फिर आप अपने पास के राशन डीलर या संबंधित कार्यालय जाएं।
- और फिर नाम जोड़ने का आवेदन फॉर्म लें।
- अब सभी जानकारी साफ-साफ भरें।
- आवश्यक Documents को Submit करें।
- Form Submit करके रसीद प्राप्त करें।
नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज़
बच्चे के लिए
- Birth Certificate
- माता-पिता का Ration Card
- Aadhar Card
विवाह के बाद नाम जोड़ने के लिए
- Marriage Certificate (यदि उपलब्ध हो)
- आधार कार्ड
- पहले वाले Ration Card से नाम हटने का Proof
- Address Certificate
अन्य सदस्य के लिए
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण
- पते का प्रमाण
आवेदन के बाद कितना समय लगता है ?
सामान्य रूप से 15 से 30 दिनों के अंदर ही नाम Update कर दिया जाता है।
कुछ स्थानों पर यह प्रक्रिया कम समय में भी पूरी हो सकती है।
यदि तय समय में नाम नहीं जुड़ता:
- Online स्थिति जांचें
- Office में Contact करें
- आवश्यक हो तो शिकायत भी कर सकते हैं
Ration Card से नाम हट गया है – क्या करें ?
अगर आपका नाम सूची से हट गया है, तो निम्न कदम उठाएं:
- सबसे पहले तो आप अपने Official List में नाम की जांच करें।
- और हटने का कारण जानने की कोशिश करें।
- सही Documents के साथ दोबारा Apply करें।
- फिर Form की रसीद सुरक्षित रखें।
शिकायत करने का तरीका
यदि आवेदन के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Online Apply
- राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की website पर जाएं
- शिकायत या Grievance Section को चुनें
- आवश्यक जानकारी को भरें
Offline Apply
- अपने लिखित Form को तैयार करें
- अपने form को Submit दें
- Receipt लें
One Nation One Ration Card योजना
सरकार द्वारा शुरू की गई One Nation One Ration Card योजना के तहत लाभार्थी देश के किसी भी राज्य में राशन प्राप्त कर सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए:
- Ration Card आधार से लिंक होना चाहिए
- सभी सदस्यों की जानकारी सही से भरी होनी चाहिए
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: क्या मैं आधार के बिना नाम जुड़वा सकता हूँ ?
नहीं अधिकांश राज्यों में आधार जरूरी होता है।
Q2: क्या नाम जोड़ने में पैसा लगता है ?
सामान्य सरकारी Process में कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
Q3: अगर आवेदन Reject हो जाए तो क्या करें ?
कारण जानें, आवश्यक सुधार करें और फिर से आवेदन करें।
Q4: परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर क्या करना चाहिए ?
राशन कार्ड में नए मुखिया का नाम अपडेट करवाना आवश्यक होता है।
Conclusion : अब आपको कोई Tension नहीं करनी है
यदि Ration Card में आपका नाम नहीं है या हट गया है, तो सही प्रक्रिया अपनाकर इसे दोबारा जोड़ा जा सकता है।
ध्यान रखें:
- सही जानकारी दें
- ज़रूरी Document जमा करें
- Official Website या Office से ही संपर्क करें



1 thought on “मोबाइल से Ration Card में नाम कैसे जोड़े 2026 – Online नाम जोड़ने की पूरी जानकारी”