---Advertisement---

Free में PAN Card कैसे बनाएं (18 साल के युवाओं के लिए Full Guide 2026)

Published on: March 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

नमस्कार दोस्तों , जैसे ही आप या फिर मई 18 वर्ष के हो जाते हैं, तो बहुत सारे Documents हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इनमें से एक सबसे जरूरी Document है PAN Card। Bank Account खोलने के लिए, Job करने के लिए , Online पैसा कमाने के लिए या Invest करने जैसे कामों में PAN कार्ड की आवश्यकता होती है।

हम आज के इस आर्टिकल में आपको सरल और हिंदी में बताएंगे कि फ्री में PAN कार्ड कैसे बनाएं, Apply कहाँ करें, कौन-सी शर्तें जरूरी हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

PAN Card क्या है ?

तो दोस्तों हम आपको बतादे कि PAN का पूरा नाम Permanent Account Number है। यह 10 Digits का एक नंबर होता है, जो आपकी आर्थिक पहचान मतलब Financial Condition के रूप में काम करता है।

भारत में PAN जारी करने की जिम्मेदारी Income Tax Department के पास है।

Onine Apply की सुविधा इन अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से भी मिलती है:

  • NSDL
  • UTIITSL

18 साल के होने पर PAN Card क्यों जरूरी है?

आपकी 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद आप एक वयस्क Adult माने जाते हैं। इसके बाद कई आर्थिक और सरकारी कामों में PAN की जरूरत पड़ती है।

PAN Card किन कामों में जरूरी है?

  • Bank Account खोलने में
  • Job Join करने में
  • Online कमाई प्राप्त करने में
  • Invest करने में (जैसे FD, Mutual Fund)
  • Income Tax से जुड़े कार्यों में

क्या Free में PAN Card बन सकता है?

इसका जवाब है हाँ, यदि आपके पास आधार कार्ड है और उसमें आपका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है, तो आप घर बैठे मुफ्त में e-PAN प्राप्त कर सकते हैं।

यह सुविधा सीधे Income Tax Department द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

फ्री में PAN Card कैसे बनाएं? (Step-by-Step Guide)

अब पूरी प्रक्रिया को आसान Steps में समझते हैं।

Step 1: Instant e-PAN के लिए Apply कैसे करें ?

  1. Income Tax की Official Website पर जाएँ
फ्री में PAN Card कैसे बनाएं 2026 – 18 साल के युवाओं के लिए ऑनलाइन e-PAN आवेदन प्रक्रिया

2.“Instant e-PAN” Select करें।

फ्री में PAN कार्ड कैसे बनाएं 2026 – 18 साल के युवाओं के लिए ऑनलाइन e-PAN आवेदन प्रक्रिया
  • “Get New e-PAN” पर Click करें
फ्री में PAN कार्ड कैसे बनाएं 2026 – 18 साल के युवाओं के लिए ऑनलाइन e-PAN आवेदन प्रक्रिया
  • अब अपना Aadhar Number डाले
  • और अब OTP आएगा तो उसको Verify करें
  • अब अपनी Details को अच्छे तरीके से Check करें
  • और अब आखिर में अपना Form Submit करें

Details सही होने पर आपका PAN जल्दी ही तैयार हो सकता है।

Step 3: e-PAN डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • Form पूरा होने के बाद आपको एक नंबर मिलेगा
  • Website पर “Download e-PAN” विकल्प चुनें
  • PDF format में अपना PAN डाउनलोड करें

डिजिटल e-PAN पूरी तरह मान्य होता है और सभी संस्थानों में स्वीकार किया जाता है।

e-PAN और physical PAN में अंतर

e-PANPhysical PAN
बिना शुल्कprint के लिए शुल्क लग सकता है
तुरंत उपलब्धडाक से प्राप्त होता है
PDF फॉर्मेटकार्ड के रूप में

यदि आपको कार्ड के रूप में PAN चाहिए, तो आप बाद में आवेदन कर सकते हैं।

अगर Adhar Card में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें ?

  • पहले Aadhar Centre पर जाकर मोबाइल नंबर Update कराएँ
  • या NSDL/UTIITSL के माध्यम से सामान्य PAN आवेदन करें

ध्यान रखें कि सामान्य आवेदन में शुल्क देना पड़ सकता है।

सामान्य PAN आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

Identity Proof

Address Proof

Birth Details

PAN कार्ड बनने में कितना समय लगता है ?

  • Instant e-PAN: कुछ मिनट से 24 घंटे
  • सामान्य प्रक्रिया: लगभग 7 से 15 कार्य दिवस

18 साल के युवाओं के लिए PAN कार्ड के लाभ

1. Bank की सुविधाएँ

  • Savings Account खोलना
  • Debit या Credit Card करना

2. नौकरी और Online

  • सैलरी प्राप्त करना
  • फ्रीलांसिंग भुगतान लेना

3. Investment की शुरुआत

  • Mutual Funds में भी
  • फिक्स्ड डिपॉजिट FD में भी क्र सकते हैं

4. सरकारी योजनाओं में उपयोग

  • Scholarship के लिए
  • आर्थिक सहायता योजनाएँ

PAN कार्ड बनाते समय इन बातों को ध्यान में रखें

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें
  • OTP किसी के साथ साझा न करें
  • जानकारी सही और स्पष्ट भरें
  • एक व्यक्ति के लिए केवल एक PAN मान्य है

अगर OTP प्राप्त नहीं हो रहा

  • मोबाइल नेटवर्क जांचें
  • आधार में दर्ज मोबाइल नंबर सही हो

अगर PAN पहले से बना हुआ है

  • “Know Your PAN” सुविधा से जांच करें
  • दोबारा आवेदन करने से बचें

नाम या जन्म तिथि में गलती

  • सुधार (Correction) फॉर्म भरें
  • related portal से अपना form Update कराएँ

बार बार पूछे जाने वाले सवाल (FAQS)

क्या मेरा 18 साल से पहले PAN बन सकता है ?

हाँ, लेकिन प्रक्रिया अलग होती है और अभिभावक की जानकारी देनी पड़ती है।

क्या ये e-PAN legal होता है ?

हाँ, Digital e-PAN पूरी तरह मान्य है।

एक से ज़्यादा PAN रखना सही होता है ?

एक व्यक्ति के लिए केवल एक PAN ही बन सकता है और इससे ज्यादा नहीं बन सकते हैं

Conclusion

जैसा की आप लोगो को पता चल ही गया होगा की कैसे आप अपना PAN कार्ड बनवा सकते हैं और साथ ही में यह एक समझदारी भरा कदम है। आधार की मदद से आप घर बैठे मुफ्त में e-PAN प्राप्त कर सकते हैं।

यह Process सरल, Safe, समय बचाने वाली है। सही जानकारी और सावधानी के साथ आप आसानी से अपना PAN बनवा सकते हैं और अपने Professional Carrier की शुरुआत कर सकते हैं।

Leave a Comment