क्या आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं? या फिर पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन पैसे की कमी की वजह से नहीं कर पा रहे? तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे 2026 में MSME Udyam Certificate से लोन कैसे लें? और वो भी 7 आसान Step में पूरी जानकारी के साथ।
अगर आपका व्यवसाय MSME Udyam Registration के अंतर्गत Registered है तो बैंक से बिज़नेस लोन लेने की प्रक्रिया आसान हो सकती है। अगर आपके पास MSME Udyam Certificate नहीं है। तो इस लेख को पढ़कर आप MSME Udyam Registration कर सकते हैं – “मोबाइल से ऑनलाइन MSME Udyam सर्टिफिकेट कैसे बनाएं (2026 Guide)“
आज के समय में छोटे और मध्यम उद्योगों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई बैंक और सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं। सही जानकारी और तैयारी के साथ आप आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MSME Udyam Certificate क्या है?
Udyam Registration एक सरकारी मान्यता है जो छोटे और मध्यम उद्योगों को दी जाती है। जिसमें आपको Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।
रजिस्ट्रेशन की Official Website है Udyam Registration Portal यह प्रक्रिया ऑनलाइन और बिल्कुल फ्री है। जिसको आप अपने मोबाइल से घर बैठ कर सकते हैं।
MSME Udyam से Loan लेना क्यों जरूरी है?
- Business की मदद होगी
- दैनिक खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी
- कुछ योजनाओं में गारंटी के बिना लोन मिलेगा
- ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है
- Mudra Loan योजना Operated की जाती है – PM Mudra Yojana
MSME Udyam Certificate से Loan लेने की 7 आसान Step
Step 1: Udyam Registration पूरा करें

सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका व्यवसाय Udyam Portal पर पंजीकृत है। अगर आपका व्यवसाय उद्यम पर रजिस्टर नहीं है तो सबसे पहले आप उसको रजिस्टर कर लीजिए। लोन प्राप्त करने के लिए यह सबसे जररी चरण है।
Step 2: सही लोन विकल्प चुनें

- Working Capital Loan
- Term Loan
- Equipment / Machinery Loan
- Mudra Loan
Step 3: बैंक का चयन करें
यहां नीचे आपको कुछ बैंक की सूची दी गई है जो आपको लोन दे सकती है।
- State Bank of India
- Bank of Baroda
- Punjab National Bank
- HDFC Bank
- ICICI Bank
- Axis Bank
Step 4: सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करें
- Udyam Registration प्रमाणपत्र
- Aadhaar और PAN
- GST (यदि लागू हो)
- हाल के बैंक स्टेटमेंट
- आयकर रिटर्न (यदि आवश्यक हो)
Step 5: आवेदन जमा करें
आप बैंक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई या सीधे शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दी गई जानकारी सही हो। अगर आपकी सारी जानकारी सही है तब आपको लोन मिलने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।
Step 6: बैंक द्वारा मूल्यांकन
बैंक लोन देने से पहले आपकी कुछ जानकारी चेक करेगा जो कि इस तरह है। जिन्हें आप नीचे पड़ सकते है।
- आपका CIBIL Score
- Bank Transaction Record
- व्यवसाय की Income और Stability
Step 7: लोन स्वीकृति और राशि प्राप्ति
यदि आवेदन Accept हो जाता है तो Acceptance Amount आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
MSME Loan में कितनी राशि मिल सकती है?
| Loan Type | संभावित सीमा |
|---|---|
| Working Capital | ₹50,000 से ₹50 लाख |
| Term Loan | ₹1 लाख से ₹5 करोड़ |
| Machinery Loan | ₹1 लाख से ₹1 करोड़ |
| Mudra Loan | ₹50,000 से ₹10 लाख |
(अंतिम Acceptance बैंक की शर्तों पर आधारित होती है)
Loan Approval की संभावना बढ़ाने के उपाय
- अच्छा CIBIL Score बनाए रखें
- बैंक रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें
- सभी दस्तावेज सही और अद्यतन रखें
- स्पष्ट और व्यावहारिक बिज़नेस योजना तैयार करें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
क्या Udyam Certificate होने से लोन निश्चित रूप से मिल जाता है?
नहीं। यह आवेदन को मजबूत बनाता है लेकिन अंतिम निर्णय बैंक द्वारा लिया जाता है।
क्या Udyam Registration के लिए शुल्क देना पड़ता है?
नहीं। सरकारी पोर्टल पर यह सेवा मुफ्त है।
लोन प्रक्रिया में कितना समय लग सकता है?
आमतौर पर 7 से 30 दिन के बीच Loan Approve हो जाता है।
निष्कर्ष
MSME Udyam Registration छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि आपके दस्तावेज Systematic हैं और Financial Records अच्छा है तो बैंक से लोन प्राप्त करना सरल हो सकता है।