---Advertisement---

मोबाइल से MSME Udyam Registration कैसे करें 2026 – ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Published on: February 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

अगर आप छोटा व्यापार, दुकान, सर्विस, ऑनलाइन बिजनेस या स्टार्टअप चला रहे हैं तो MSME Udyam Registration आपके लिए बहुत जरूरी है। यह सर्टिफिकेट आपके बिजनेस को सरकार की आधिकारिक पहचान देता है और आपको लोन, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का भी फायदा दिलाता है।

अच्छी बात यह है कि Udyam Registration पूरी तरह ऑनलाइन, मुफ्त और आसान है। आप इसे अपने घर पर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं।

इस लेख में आप जानेंगे:

  • Udyam Registration क्या है
  • MSME Udyam सर्टिफिकेट कैसे बनाएं
  • जरूरी डॉक्यूमेंट
  • MSME Udyam के फायदे और अपडेट प्रोसेस

MSME Udyam Registration क्या है

MSME का पूरा नाम Micro, Small and Medium Enterprises है। भारत सरकार छोटे और मध्यम व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए MSME योजना की चलाती है।

2026 से पहले MSME को उद्योग आधार कहा जाता था लेकिन अब इसे Udyam Registration कहा जाता है।

Udyam Registration करने पर आपको क्या मिलेगा:

  • Udyam Registration Number
  • Udyam Certificate (PDF)

MSME Udyam क्यों जरूरी होता है?

MSME Udyam Registration कराने से आपके बिजनेस को कई फायदे मिलते हैं। जैसे –

  • सरकार की पहचान मिलती है
  • MSME लोन आसानी से मिलता है
  • कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा
  • सरकारी योजनाओं में भी प्राथमिकता मिलती ह
  • सरकारी टेंडर में भी फायदा मिलता है
  • कुछ टैक्स और फीस में छूट भी मिलेगी

MSME की श्रेणियां (MSME Classification)

सरकार ने MSME को निवेश और टर्नओवर के आधार पर तीन भागों में बांटा है।

Micro Enterprise

  • निवेश: ₹1 करोड़ तक
  • टर्नओवर: ₹5 करोड़ तक

Small Enterprise

  • निवेश: ₹10 करोड़ तक
  • टर्नओवर: ₹50 करोड़ तक

Medium Enterprise

  • निवेश: ₹50 करोड़ तक
  • टर्नओवर: ₹250 करोड़ तक

MSME Udyam Registration के लिए Eligibility

  • दुकानदार
  • मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
  • सर्विस प्रोवाइडर
  • फ्रीलांसर
  • ऑनलाइन बिजनेस
  • स्टार्टअप
  • Proprietorship, Partnership, LLP, Company

कौन Eligible नहीं है

  • केवल खेती से जुड़े कार्य
  • नौकरी करने वाले व्यक्ति

MSME Udyam Registration के लिए जरूरी Documents:

Udyam Registration में कोई भारी दस्तावेज नहीं लगते। कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेगे आपकी जानकारी के लिए उसकी लिस्ट आपको नीचे मिल जएगी।

  • प्रोप्राइटर का आधार
  • पार्टनरशिप में पार्टनर का आधार
  • मालिक या बिजनेस का PAN
  • जानकारी अपने आप सिस्टम से आ जाती है
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • OTP के लिए जरूरी है
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • IFSC कोड

नोट: किसी भी दस्तावेज को अपलोड नहीं करना होता।

मोबाइल से ऑनलाइन MSME Udyam सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

नीचे आपको पूरा प्रोसेस Step by Step दिया गया है जिसको समझ कर आप अपने मोबाइल से घर बैठे MSME उद्यम सर्टिफिकेट Online Apply कर सकते हैं।

Step 1: Udyam Registration की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:

भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है:
udyamregistration.gov.in ध्यान रखें: यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है।

मोबाइल से ऑनलाइन MSME Udyam सर्टिफिकेट कैसे बनाएं (2026 Guide)

Step 2: New Udyam Registration पर क्लिक करें:

अब आप होमपेज पर “New Registration for MSME” विकल्प चुनें। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट को देखकर समझे –

मोबाइल से ऑनलाइन MSME Udyam सर्टिफिकेट कैसे बनाएं (2026 Guide)

Step 3: आधार नंबर से वेरिफिकेशन करें:

  • आधार नंबर दर्ज करें
  • नाम आधार के अनुसार भरें
  • OTP से वेरिफिकेशन करें

Step 4: PAN कार्ड की जानकारी भरें:

  • PAN नंबर डालें
  • PAN से जुड़ी जानकारी अपने आप भर जाएगी

Step 5: बिजनेस की जानकारी भरें:

  • बिजनेस का नाम
  • बिजनेस का प्रकार
  • पूरा पता
  • बिजनेस शुरू करने की तारीख
  • बैंक अकाउंट डिटेल

Step 6: Invest और टर्नओवर की जानकारी दें

  • जैसे मशीन या उपकरण में निवेश कितना है
  • सालाना टर्नओवर कितना है

Step 7: फॉर्म सबमिट करें:

  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करें
  • Final Submit बटन पर क्लिक करें

Udyam Registration के बाद क्या मिलता है –

पंजीकरण पूरा करने के बाद आपको Udyam Registration Number मिल जाएगा।

आवेदन पूरा होते ही आपको Udyam नंबर और साथ ही साथ SMS और ईमेल नोटिफिकेशन भी प्राप्त हो जाएगी।

कुछ समय बाद आप अपना Udyam Certificate PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

Udyam Certificate कैसे डाउनलोड करें

डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • Udyam पोर्टल खोलें।
  • Print / Verify Udyam Certificate पर क्लिक करें।
  • Udyam नंबर डालें
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • OTP डालें

अब आपका सर्टिफिकेट PDF में डाउनलोड हो जाएगा।

MSME Udyam सर्टिफिकेट से मिलने वाले फायदे क्या है –

MSME लोन में लाभ

  • बिना गारंटी के लोन मिलेगा
  • आपको कम ब्याज दर मिलेगा
  • आसानी से अप्रूवल होगा

सरकारी टेंडर में फायदा

  • EMD में छूट होती है
  • सरकारी प्रोजेक्ट में प्राथमिकता मिलती है

टैक्स और फीस में राहत

  • कुछ सरकारी फीस कम लगेगी
  • देरी से भुगतान पर सुरक्षा भी मिलती है

Udyam Registration में सुधार कैसे करें

अगर आपने फॉर्म भरते वक्त कोई गलत जानकारी भर दी है तो आप उसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

Update Udyam Process

  • Udyam पोर्टल खोलें
  • Update Udyam विकल्प चुनें
  • Udyam नंबर डालें
  • OTP से लॉगिन करें
  • जानकारी अपडेट करें

फर्जी वेबसाइट से कैसे बचें

  • किसी को पैसे ना दें
  • केवल सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें
  • कभी भी कॉल या मैसेज से आए लिंक पर भरोसा ना करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्या Udyam Registration फ्री है?

हाँ, यह पूरी तरह से मुफ्त है।

Udyam Certificate कितने दिन में मिलता है?

अधिकतर तुरंत या 1–2 दिन में आपको आपका सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

क्या GST जरूरी है?

GST तभी जरूरी है जब आपके बिजनेस पर GST लगती हो।

क्या एक व्यक्ति दो Udyam बना सकता है?

नहीं, एक व्यक्ति केवल एक ही Udyam बना सकता है।

निष्कर्ष

ऑनलाइन MSME Udyam Registration हर छोटे और मध्यम व्यवसाय के लिए जरूरी है। यह आपके बिजनेस को सरकारी पहचान देता है और भविष्य में लोन, सब्सिडी और योजनाओं का रास्ता आसान बनाता है।


2 thoughts on “मोबाइल से MSME Udyam Registration कैसे करें 2026 – ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया”

Leave a Comment